प्रतिनिधि,बलियापुर। बलियापुर डांगापाड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी स्व. संतलाल महतो के पोती तथा समाजसेवी अरुण महतो की पुत्री रुचिका महतो ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अच्छे रैंक से पास कर अपने गांव के साथ-साथ बलियापुर का नाम रोशन किया।रुचिका महतो बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी की भतीजी है। उसके इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।





उप प्रमुख आशा देवी ने रुचिका कुमारी को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया तथा कहा कि मेहनत और सच्ची लगन से किया गया प्रयास अवश्य पूरा होता है। इस सफलता पर स्वपन कुमार महतो, अजय कुमार महतो, सुलोचना देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनुराग महतो, आदित्य प्रकाश महतो, विनीत कुमार महतो, अंकित कुमार महतो, रितिक राज महतो, हर्षवर्धन महतो ने रुचिका महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।