विशेष संवाददाता
रांची। राजधानी के आजाद बस्ती मोहल्ला स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक टूर प्रिसिपल सोनी केरकेट्टा लकड़ा की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा और जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम का किया गया। इसमें पांचवीं से सातवीं कक्षा के 30 विद्यार्थी शामिल हुए। सर्वप्रथम बच्चों को झारखंड विधानसभा ले जाया गया। विधानसभा के सीनियर अधिकारियों ने बच्चों को विधानसभा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने सदन की कार्यवाही कैसे चलती है व अन्य कमेटियां किस तरीके से काम करती है, के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया।बच्चों ने विधानसभा की पुस्तकालय का भी दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य यह था कि बच्चे सदन की कार्यवाही को जानें और राजनीतिक समझ बढ़ा सकें।सभी बच्चे विधानसभा देख काफी उत्साहित थे।
सातवीं की छात्रा जिकरा ने कहा कि हमने आज तक विधानसभा के इस नए इमारत को केवल टीवी में देखा था, सामने देख कर काफी खुशी महसूस हुई। मैं भी बड़ी होकर विधायक बनना चाहती हूं और इस विधानसभा में पहुंचकर समाज के हक की आवाज़ बुलन्द करूंगी। पांचवीं की छात्रा सारा आफरीन ने कहा कि यह इमारत नहीं बल्कि समाज के गरीब, पिछड़े और ज़रूरतमंद जनता की विकास की कर्मभूमि है। जहां न्याय की नींव डाली जाती है।
इसके बाद बच्चों को झारखंड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम ले जाया गया तो छात्रों का उत्सह देखने लायक था। छात्रों ने स्टेडियम देख अपने फेवरेट क्रिकेटर धोनी को याद किया, कहा कि यही वह ग्राउंड है, जहां धोनी ने अपने कैरियर की शुरआत किया था। स्कूल की प्रिंसिपल सोनी का कहना है कि स्कूल ही सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि विभिन्न ऐतिहासिक इमारत भी है, जहां बच्चे कई नई चीच सीख सकतें हैं।
इस मौके पर रेड सी स्कूल के निदेशक अजीज अहमद ने कहा झारखंड विधानसभा और जेएससीए का स्टेडियम झारखंड की धरोहर है, जहां समाज के हर तबके के छात्रों को दौरा कराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों ने आनंद उठाया वह एक यादगार पल है।इस मौके पर स्कूल की प्रिसिपल सोनी केरकेट्टा लकड़ा, निदेशक अजीज व स्कूल के टीचर सादिया नइम , सना व छात्र सना आफरीन, फलक रिज़वी, सूफिया, अफीफ, साफा राजा, रौनक, असद, दिलशाद, अज़मत, रेयान , सानू, शहज़ादी, जिकरा,तहशीन, हुजैफा, औफ़ा सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी तनवीर अहमद ने दी।





