पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह के द्वारा दो दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन जीडी बगड़िया हॉस्पिटल में किया गया। जहां डॉ विकास माथुर ने मरीजों का स्क्रीनिंग किया और करीबन 10 लोगों का ऑपरेशन डॉक्टर विवेक गोस्वामी पारस हॉस्पिटल रांची के द्वारा किया गया।





यह पूरे कैंप का आयोजन प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रशांत बागड़िया की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं प्रेसिडेंट मनीष तर्वे ने डॉ विवेक गोस्वामी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह का कैम्प हम भविष्य में करते रहेंगे,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके।





मौके पर सेक्रेटरी आशीष तर्वे,विकास बसईवाला,प्रशांत बगड़िया, सिद्धार्थ जैन, अंशुल जैन,अमित तुलसियान, सरद रुंगटा,नरेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह,भूपेन्द्र सिंह,लखी गौरी,सरिया अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।