रांची।बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे।लालू के लाल तेजस्वी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुराने बिहार को विकसित करने आए हैं,जब तक पुराना बिहार विकसित नहीं होगा, तब तक झारखंड का विकास नहीं होगा।हम बिरसा मुंडा की धरती को हम नमन करते हैं।



लालू के लाल ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां के विकास को केंद्र सरकार ने रोक दिया है।



लालू के लाल तेजस्‍वी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जो देनदारी है,उसे मोदी सरकार लौटाती नहीं है।हम चाहते हैं कि मजबूत झारखंड बने और इस राज्य को मजबूत तभी बनाया जा सकता है, जब पुराना बिहार झारखंड में लौटे। इसके लिए हम रविवार को रांची के डिबडिह कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।



लालू के लाल तेजस्वी रविवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। सीएम सोरेन से मुलाकात के बाद हरमू रोड के डिबडिह कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ये पहली बार है जब लालू के लाल तेजस्वी झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।तेजस्वी के आने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राजद की 2024 के विधानसभा की चुनाव की अभी से ही तैयारी करना है। राजद झारखंड आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।राजद का दावा है कि उसकी नजर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।



लालू के लाल तेजस्‍वी यादव के रांची पहुंचने पर झारखंड राजद के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली व मुंडारी नृत्य तथा झारखंडी रीति रिवाज जोरदार स्वागत किया।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तेजस्वी के समर्थन में जमकर नारे लगे।



लालू के लाल तेजस्‍वी की अगुआई राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव आदि नेताओं ने की। इसके बाद तेजस्‍वी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से होटल रेडिशन ब्लू जाने के क्रम में रास्ते में हर जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।