प्रतिनिधि,लावालौंग(चतरा)। प्रखंड के न्यू डाकबंगला के प्रांगण में रविवार को बीससूत्री उपाध्यक्ष सरयू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुआ।बैठक में गणमान्य लोग, राजनीतिक दल एवं ग्रामीण जनता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से लावालौंग मुख्य चौक पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया।





इस दौरान सरजू यादव और उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि पूरे लावालौंग वासियों के लिए गर्व की बात है कि पूरे विश्व में ज्ञान के प्रतीक कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अति पिछड़ा लावालौंग क्षेत्र में भी लगेगा। इनका प्रतिमा स्थापित करना क्षेत्र के लिए एक ऐतेहासिक कदम होगा। उन्होंने विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और इन्हें कभी भी जाति विशेष समाज के साथ जोड़कर नही देखना चाहिए।





इस मौके पर लावालौंग मुखिया नेमन भारती, हेडूम मुखिया संतोष राम,राजेश रजक,भीम प्रजाति,मेघु राम,लालू राम,राजूगंझु, बिजय राम,आदि लोग उपस्थित थे।