प्रतिनिधि,पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा स्थित मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में आज गुरुवार को 11:30 बजे आयोजित लिट्टीपाड़ा विधानसभा बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के तौर पर लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी बूथों के कार्यकर्तागण भाग लेंगे।





भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन की सारी तैयारी को अन्तिम रूप दिया जा चुका है।