प्रतिनिधि,मधुपुर। मधुपुर के पथरोल में लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के तस्वीर पर महागठबंधन झामुमो उम्मीदवार हफिजुल हसन अंसारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ में बसा लोकगीतों का अनमोल खजाना हमेशा हम सभी के दिलों में गूंजता रहेगा।उन्होंने अपनी मधुर और सजीव गायकी से लोकगायन और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।





