लोक सेवा समिति ने मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के प्रति जताया आभार
हज यात्रियों को रांची से कोलकाता सरकारी खर्च पर भेजने की घोषणा
विशेष संवाददाता,रांची। सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति ने झारखंड के हज यात्रियों को सरकारी खर्चे पर रांची से कोलकाता जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और राज्य हज कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहर के जानेमाने समाजसेवी मोहम्मद नौशाद खान ने कहा कि हज यात्रियों को रांची से कोलकाता सरकारी खर्चे पर भेजने का अनुरोध लोक सेवा समिति की ओर से किया गया था,जिसका सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक पहल की और हज यात्रियों को रांची से कोलकाता सरकारी खर्च पर भेजने की घोषणा की।
मालूम हो कि केंद्र सरकार के फैसले के तहत हज यात्रा के लिए रांची से सीधे विमान सेवा की सुविधा नहीं कर झारखंड से हज की फर्ज अरकान पूरा करने जा रहे हुजाज एकराम को कोलकाता होकर जाना होगा और इसके लिए उनको कई तरह की परेशानी होंगी। झारखंड सरकार से लोक सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने मांग की थी कि हज यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रांची से कोलकाता जाने की व्यवस्था और वहां से हवाई अड्डा तक अपने खर्च और देखरेख में सरकार करे,जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्याण मंत्री और हज कमिटी के चेयरमैन एवं सदस्य ने पहल की और इस मांग को पूरा किया।





