प्रतिनिधि,दुमका। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उन्होंने सभी एईआरओ को अपने-अपने क्षेत्र में बनाए गए क्लस्टर प्वाइंट तथा रूटचार्ट को सत्यापित करने को निर्देश दिया है।फार्म 12 D के वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उनके बीच फार्म 12D का वितरण किया जाय।ताकि वैसे मतदाता होम वोटिंग का लाभ ले सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी एईआरओ को निर्देश दिया कि कम्युनिकेशन प्लान की जांच सूक्ष्मता के साथ कर लें।कम्युनिकेशन प्लान में दिए गए मतदान केन्द्र के संपर्क सूत्र के नंबर की जांच कंट्रोल रूम के माध्यम से कर लिया जाय ताकि मतदान दिवस के दिन दिए गये संपर्क नंबर के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर मतदान केन्द्र पर संपर्क किया जा सके।सभी नंबर के सत्यापन के बाद ही कम्युनिकेशन प्लान निर्वाचन आयोग को भेजें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में सुरक्षा व्यवस्था हेतु संलग्न होने वाले सभी सीआरपीएफ के जवानों के आवासन की व्यवस्था की जांच कर ली जाय।उनके आवासन केन्द्र पर सभी जरूरी व्यवस्था निश्चित रूप से रहे इसे जल्द से जल्द सुनिश्चित कर लें।किसी प्रकार की अगर कोई कमी है तो संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द उसे दूर कर लिया जाय।उन्होंने सभी एईआरओ को निर्देश दिया कि सुरक्षा बल के जवानों के आवासन हेतु अगर किसी सरकारी भवन की आवश्यकता है तो इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं,जिला निर्वाचन कार्यालय इस संबंध में आदेश निर्गत करने का कार्य जल्द से जल्द करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वैसे मतदान केंद्र जहां अभी तक बिजली नहीं है,वहां अविलम्ब बिजली की व्यवस्था सुनिश्चत कर लें।सभी एईआरओ सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर प्राप्त निर्देश का अक्षरस: पालन करते हुए मतदान केंद्रो पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी एईआरओ को टाइमलाइन निर्धारित कर न्यूनतम मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि बिजली बिल भुगतान नहीं होने के कारण किसी भी विद्यालय का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाय।अगर किसी भी विद्यालय का विद्युत कनेक्शन बिजली बिल भुगतान नहीं होने के कारण काटा गया है तो अविलम्ब बिजली कनेक्शन करने का कार्य सुनिश्चित करेंगे।इस दौरान उन्होंने महिला मतदान केंद्र, पीवीटीजी मतदान केन्द्र की भी समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लंबित नॉन बेलेबल वारंट की भी समीक्षा की।जानकारी दी गयी वर्तमान में 120 नॉन बेलेबल वारंट जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस धारक लाइसेंस प्राप्त अपने हथियार 4 अप्रैल तक निश्चित रूप से जमा कर दें।उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के अनुमति के बाद ही शस्त्र लाइसेंस धारक लाइसेंस प्राप्त अपने हथियार को अपने साथ रख सकेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।





