प्रतिनिधि,बरडीहा,गढ़वा।प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 को सफल तथा मतदात केंद्र में सुविधा बहाल करने को लेकर बैठक किया गया।इस बैठक में बीएलओ,सुपरवाइजर,सभी सेक्टर दंडाधिकारी,सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सभी प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।





प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राम ने सभी बीएलओ,सुपरवाइजर को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धियां सूचित करने की बात कही। इस चुनाव में मॉडल बूथों की अलग से कोई मापदंड नहीं होगी,बल्कि जिन बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप प्राप्त, रोशनी बिजली आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। वैसे सभी बूथों को मॉडल बूथों की श्रेणी में रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को और सुपरवाइजर होम वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराएंगे ताकि 85+ प्लस उम्र के बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों का मतदान बीएलओ के माध्यम से होम वोटिंग कराया जा सके।





इस बैठक में सुपरवाइजर श्यामकांत विश्वकर्मा,जनसेवक राजकुमार इनके साथ कई कर्मी उपस्थित थे।