प्रतिनिधि,चौपारण। प्रखंड चौपारण के पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष सह सक्रिय कार्यकर्ता मनीष सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने बताया की अपने अभिभावक व हज़ारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा जी से प्रभावित होकर व भाजपा के कतिपय वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से आहत होकर इस्तीफा देने का निर्णय लेना पड़ा।भाजपा में महंगाई चरम पर है और युवा बेरोजगार। हजारीबाग लोकसभा से एक व्यापारी को टिकट देकर भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हुआ है,जिसका खामियाजा इस चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। वहीं चौपारण पूर्वी मंडल से पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष बबलू सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
बबलू ने बताया की भाजपा अब पहले वाली भाजपा नही रही।सिर्फ चेहरा देखकर काम करती है,जिससे आम कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। पार्टी को इसका नुकसान लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। पार्टी पर कुछ व्यक्ति विशेष लोग हावी हो गए हैं और साधारण कार्यकर्ता हाशिए पर धकेल दिया गया है।





