पूसू प्रतिनिधि,बड़कागांव।हजारीबाग डीएफओ सबा आलम अंसारी के निर्देशानुसार एसीएफ एके परमार एवं आरएफओ कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड में अवैध कोयला उत्खनन को लेकर वन विभाग द्वारा सघन छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान वन विभाग ने इंदिरा पसेरिया में संचालित अवैध कोयला खदान से कोयला उत्खनन कर लुरुंगा वन भूमि में दो लोडिंग प्वाइंट से अवैध रूप से उत्खनन कर संग्रहित किए गए अवैध कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयले को 22 ट्रैक्टर एवं एक हाइवा में लोड कर वन विश्रामागार बड़कागांव लाया गया।





मामले को लेकर एसीएफ एके परमार ने बताया कि छानबीन कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कानूनी कारवाई की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अवैध कोयला कारोबारी बख्शे नही जाएंगे। छापेमारी दल में हजारीबाग रेंज और बड़कागांव रेंज के वनकर्मी शामिल थे।





ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी बड़कागांव और केरेडारी अधिसूचित वन क्षेत्र से वन विभाग के द्वारा अवैध कोयले कारोबार को लेकर सघन छापेमारी की गई थी,जिसमें तकरीबन 85 ट्रैक्टर अवैध कोयला विभाग द्वारा डंप किया गया कोयला बरामद किया गया था।