प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को वनांचल महाविद्यालय में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकेतर कर्मी शैक्षणिक हड़ताल पर रहे,जिससे महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित रहा। कर्मियों की विभिन्न मांगे यथा अनुदानित स्कूल कॉलेजों को तत्काल अनुदान देने एवं झारखंड के सरकारी एवं वित्त रहित शिक्षक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच भेदभाव को समाप्त करने के समर्थन में महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की गई।इस हड़़ताल में महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मी में जितेन्द्र कुमार व प्रभारी प्राचार्यों समेत अन्य मौजूद थे।