प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। वशिष्ठ नगर थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी अखाड़ा समिति समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय डीएसपी केदार राम, सीओ मिथिलेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने किया।





समारोह में जोरी रामनवमी पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर सभी अखाड़ा समिति के लोगों को पुलिस प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया,जिसमें अनुशासन एवं सुसज्जित अखाड़ा का संचालन करने में प्रथम स्थान वानसिंह शेषनाग क्ल्ब को दिया गया। क्लब के अध्यक्ष विनोद चौरसिया तथा सचिव संदीप कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं हिंदू वीर क्लब के पीपरपाती, विद्यार्थी क्लब बीच बाजार जोरी व राष्ट्रीय नवयुवक संघ जोरी को भी उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।इसके अलावा रामनवमी महासमिति को पुरस्कृत किया गया,जिसमें प्रल्हाद चौधरी, रवि कुमार साहू, मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रिंकू सिंह सहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।





कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने में सीओ मिथिलेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे तथा थाना प्रभारी गुलाम सरवर को लोगों ने बधाई दी। वही सुरक्षा व्यवस्था में एसआई ओम शरण, दीपक रजक, रुपेश यादव तथा एएसआई आदित्य कुमार तिर्की ,लक्ष्मण यादव, संजीव सिंगारी, राम कुमार राम तथा आईआरबी के एसआई रामपति कुमार सहित पुलिस बल ने अहम भूमिका निभाई।