प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का बुधवार को आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के तहत पर्यावरण,सोलर सिस्टम,वन संरक्षण,पन बिजली,सौर्य ऊर्जा,जल संरक्षण, यातायात नियम के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर बेहतर प्रदर्शन के साथ साथ छात्र-छात्राओं ने बखूबी अपनी जौहर दिखाया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा भागने में मदद मिलती है। जबकि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों का मानसिक विकास होता है।उन्होंने विद्यालयों से समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, चिल्ड्रन पैराडाइज एकेडमी जपुआ के संचालक नंदकिशोर दांगी के अलावे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं व प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।





