विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने एकमुश्त सुद माफी योजना जागरूकता रथ का किया शुभारंभ
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चतरा की एकमुश्त सूद माफी योजना जागरूकता रथ का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी व जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर बिरजू तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग ने अपने ग्राहकों के लिए एक मुश्त बिल जमा योजना की शुरुआत की है।यह अगले तीन महीने तक चलेगा।इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह,सहायक विद्युत अभियंता राम रामनंदन पासवान,सहायक विद्युत अभियंता वीरेंद्र उराव समेत सभी विद्युतकर्मी व अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।





