प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के डढुआ गांव में बुधवार को विद्युत विभाग कर्मियों ने दो दर्जन बकायेदारों को नोटिस दिया है।यह नोटिस विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के निर्देश पर दिया गया।इस दौरान बताया गया प्रत्येक माह के 24 तारीख को गिद्धौर मुख्य चौक में बकाये बिजली बिल को ले शिविर लगाया जाता है। नोटिस दिए गए बकायेदारों को 24 तारीख को मुख्य चौक पहुंच बिजली बिल जमा करने की बात कही।





विद्युत विभाग कनीय अभियंता तरुण कुमार ने बताया गया कि सरकार के निर्देश पर 31 दिसम्बर 2022 तक का बकाये बिजली बिल का सूद माफी किया जाएगा।साथ ही नोटिस दिए गये बकायेदारों को 24 तारीख तक बकाया बिजली नही जमा करने पर करवाई करने की बात कही।नोटिस देने वालो में विद्युतकर्मी संतोष कुमार,पंकज कुमार,विकाश कुमार शामिल है।