पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तैयारियों को लेकर बरही प्रखंड प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को बरही बीडीओ जयपाल महतो,सीओ अमित किस्कू ने प्रखंड के गौरियाकरमा 278, 279, 280, 281, 282, खोड़ाहर 283, 284, केदारुत 294, 295, 296, 297, 298, 299, करसो 289, 290, 291 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान बूथ नम्बर 282 में बिजली की व्यवस्था नही रहने पर इसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वहीं बूथ संख्या 280 में शौचालय नही रहने पर तत्काल इसपर पहल करने का निर्देश दिया।
बीडीओ जयपाल महतो और सीओ अमित किस्कू ने मतदान केंद्रों पर बड़ी बारीकी से बिजली, पेयजल, शौचालय, सड़क, रैंप समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं में जो कमी है, उसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। मतदाताओं के किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, उपेन्द्र कुमार,चालक अताउल्लाह मौजूद थे।





