पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची/जमशेदपुर।वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर में नामांकन दाखिल करने के बाद शिरडी साईं मंदिर के लिए प्रस्थान किया।वहां साईं बाबा के परमभक्त महाल्सापति की पांचवीं पीढ़ी के नीलेश नागरे ने खंडोबा मंदिर में साईं चादर के अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। खंडोबा मंदिर में ही महाल्सापति ने बाबा को साईं नाम से पहली बार पुकारा और नाम पड़ गया शिरडी के साईं बाबा। श्री भाटिया नामांकन से पूर्व भी सपरिवार शिरडी और बंगला साहिब गुरुद्वारे गये थे,जहां अखंड पाठ भी रखा गया था।





