पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।गुरुवार को दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रखंड वाशियों को दिया तोहफा।मंदिर परिसर में विधायक मद से बने शेड का उद्घाटन किया।इससे पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के मंदिर परिसर पहुंचते ही अकेला यादव जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारों से ब्लॉक मोड़ परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम से पूर्व पूरे विधि विधान से अवधेश पाण्डेय ने पूजा अर्चना करवाया।फिर विधायक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर शेड का उद्घाटन कर मंदिर परिसर को शेड सौंप दिया।
विधायक उमाशंकर अकेला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै नही मेरा काम बोलता है।मै पिछले वर्ष दुर्गापूजा में बोला था कि यहां शेड का निर्माण होगा जो मैने कर दिया।मैं और लोगों की तरह नही हूं कि सिर्फ घोषणा करता हूं,मैं जो बोलता हूं वो करके दिखाता हूं।ग्रामीणों की वर्षों की मांग थी चौपारण प्रखंड में डिग्री कॉलेज का जिसे मैं और हेमंत सरकार ने पूरा किया और अब डिग्री कॉलेज का भी निर्माण बहुत जल्द पूरा हो जाएगा।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामफ़ल सिंह,प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव,चैथी मुखिया गुलाबी यादव,महेश केशरी,शिव सिंह,प्रह्लाद सिंह,डिंपू जैन,नीरज सिंह,यदु यादव, टुनू वर्णवाल,शम्भू सहाय,रमेश सहाय,सत्यम सिंह,राजेश सहाय, रोहित केशरी,राहुल केशरी,देवलाल साव,दिनेश यादव,विनोद केशरी सहित अन्य मौजूद थे।





