प्रतिनिधि,हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित जबरा रोड में जबरा फीडर के समीप 14 वें वित्त आयोग मद की राशि 36 लाख रुपए से निर्मित वार्ड विकास केंद्र- सह- सामुदायिक भवन का सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्थानीय वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल वार्ड संख्या 11 स्थित कोर्रा, बाबूगांव में लोगों की समस्याओं से रुबरू हुए। यहां नाली की समस्या विकराल है।





विधायक मनीष जायसवाल ने धरातल पर स्थानीय लोगों संग निरीक्षण कर सड़क का जायज़ा लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे। दोनों जगहों पर स्थानीय लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।





मौके पर वार्ड पार्षद सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता उर्फ़ बबन, वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी, नकुल राम, बबलू गुप्ता, दिलीप राम, राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।