प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। विष्णुगढ़ झामुमो के बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह संयोजक मंडली के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी के अध्यक्षता में शुक्रवार को बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत के पंचायत कमेटी का गठन किया गया। संचालन प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति ने किया।





सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि खरना पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह पंचायत संगठन सचिव संजय मंडल, वरुण मंडल संयुक्त सचिव नागेंद्र प्रसाद, शंभू हांसदा कोषाध्यक्ष राम सहाय हांसदा, मोहन महतो, कार्यकारणी सदस्य संजय मंडल , वरुण मंडल, सीताराम मुर्मू रामेश्वर सिंह को चुना गया।पर्यवेक्षक मंडली के सदस्य आदि लोग मौजूद थे। नए सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं विचारधारा को जिम्मेदारी पूर्वक बढ़ाने का निर्देश दिया गया।