प्रतिनिधि,बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के अधीनस्थ एमडीओ त्रिवेणी-सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत विलेज मोबलाइजरों ने अपनी मांगों व आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने को लेकर लंगातु नर्सरी में हुई बैठक। जिसमें 16 फरवरी को किए जाने वाले आंदोलन को लेकर द्विपक्षीय वार्ता में कंपनी के द्वारा एक सप्ताह के अंदर भिलेज मोबलाइजरों के मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया।जिसे देखते हुए मोबिलाइजरो के द्वारा आंदोलन को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का लिया निर्णय गया।





विलेज मोबलाइजरों द्वारा कंपनी को दिए गए आवेदन में कई कई मांग हैं,जिसमें विलेज मोबिलाइजरों को जॉइनिंग देकर स्थायीकरण करने व मानदेय में बढ़ोतरी करने, झारखंड सरकार के निर्देश का पालन करते हुए 75 % विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने, एनटीपीसी द्वारा विस्थापित की तिथि का कटअप डेट माना जाए, ट्रांसपोर्टिंग एवं मैन पावर विस्थापित कमेटी के माध्यम से करवाने, सभी लोकल अस्थाई वर्करों को स्थाई करने, कुछ विलेज मोबलाइजरों का पेमेंट बंद है। उसे पुनः चालू करने, सभी विस्थापितों को विस्थापन करने से पहले विस्थापन कार्ड देने, विस्थापन से पहले घर का मुआवजा सरकारी दर पर देंने एंव ग्रामीणों को समझ पारदर्शी करने , गैरमजरूआ जमीन को रैयती मान्यता देते हुए मुआवजा का भुगतान करने, विस्थापितों को झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने आदि अन्य मांगों को लेकर कंपनी के संबंधित पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासानिक पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा गया था।





इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष गोविंद महतो, प्रवक्ता कृष्णा राम, रामचंद्र साव,कृष्णा ओझा,आलोक राम,राकेश मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, तुलेश्वर महतो, संतोष सिन्हा, बालेश्वर महतो,सूरज कुमार, सुरेन्द्र राम , सुरेन्द्र यादव, अर्जुन महतो एंव अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।