प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष केंद्रीय सहायता की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से विशेष केन्द्रीय सहायता मद अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं का वित्तिय प्रगति एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में वित्तिय वर्ष 2021-22 में कुल 43 योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने कहा कि शिक्षा, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, पेयजल, खेलकूद समेत अन्य विभाग अन्तर्गत विशेष केन्द्रीय सहायता मद से क्रियान्वित योजनओं को शीघ्र पूर्ण कराते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता,उत्तरी वन प्रमण्डल पदाधिकारी राहुल मीणा, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।





