पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवडीह कोयला खनन परियोजना (पीबीसीएमपी) के अंतर्गत एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज में विश्व गुणवत्ता माह 2024 मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ विश्व गुणवत्ता माह का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्ता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों व कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए प्रेरित करना था।





कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई।एनटीपीसी एफक्यूए टीम ने छात्रों से मुलाकात की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कार्य की दिशा में प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि फैज तैयब (प्रमुख, पीबीसीएमपी ) और अन्य विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के बाद एनटीपीसी आईटीआई के प्राचार्य ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।





कार्यक्रम प्रमुख वक्ता दीपक कुमार मोदी (एफएफएस/एफक्यूए एनटीपीसी) ने अपने विचार रखते हुए गुणवत्ता प्रबंधन की महत्ता और इसकी व्यावहारिक उपयोगिता पर जोर दिया।इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों,प्रशांत सिंह अपर महाप्रबंधक भू अर्जन विभाग,एसएस मिश्रा (महाप्रबंधक, इंफ्रा, बदाम)‌ और एसके दुबे (महाप्रबंधक, इंफ्रा, पकरी) ने छात्रों और उपस्थितजनों को अपने प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया।





मुख्य अतिथि फैज तैयब ने अपने भाषण में गुणवत्ता के विविध पहलुओं और इसे जीवन और कार्य में लागू करने के महत्व पर गहन विचार साझा किए। इसके बाद 24–25–26 आईटीआई प्रशिक्षु को मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण सामग्री बैग ,पुस्तक इत्यादि दिया गया।





कार्यक्रम के अंत में जीएस जबल अपर महाप्रबंधक एफएफएस /एफक्यू ए) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विश्व गुणवत्ता माह 2024 का यह उद्घाटन सत्र न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों के लिए गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व को समझने का एक अद्भुत अवसर भी सिद्ध हुआ।