प्रतिनिधि,चतरा।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक गोरक्ष्णी परिसर में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राममोत्सव तथा हनुमान जयंती मनाई जाएगी।विश्व हिंदू परिषद की षसठी पूर्ति वर्ष में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को संगठन से जोड़ा जाएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जितने भी कार्यक्रम होंगे वह मंदिर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। जैसे हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, इत्यादि सारे कार्यक्रम क्योंकि वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लागू है।जिलों में कम से कम सभी पंचायत के साथ-साथ गांव स्तर तक कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई। साथ ही साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को आयोजित करवाने के लिए समरसता विभाग के माध्यम से पूरे जिले भर में यह कार्यक्रम होना है। 5 जून से 15 जून तक परिषद वर्ग, बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति वर्ग में चतरा जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भेजने की योजना बनाई गई।





बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडे, जिला सह मंत्री संतोष कुमार, विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रमुख इंद्रजीत कुमार, बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख ठाकुर राकेश रंजन, बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख गोलू बाबू, अर्चक मंदिर पुरोहित प्रमुख मनोज पांडे, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर साव, सिमरिया प्रखंड सह मंत्री रिंकू कुमार, सहसंयोजक विशाल,पथल्गड्डा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश दांगी, मंत्री मृत्युंजय कुमार, समेत अन्य प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।