विश्वकर्मा समाज की एकजुटता जरूरी:गौतम सागर राणा
समाज के विकास के लिए शिक्षा अहम:विकास राणा
प्रतिनिधि, हज़ारीबाग। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हज़ारीबाग जिला कमेटी द्वारा स्थानीय दिगम्बर जैन धर्मशाला में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।विश्वकर्मा समाज की जिला कमेटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता लोकनाथ राणा ने किया तथा मंच संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गौतम सागर राणा उपस्थित हुए।कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष निर्मल राणा,नव झारखण्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोरी राणा,जिला सचेतक महावीर राणा, महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, मुखिया पिंकी राणा उपस्थित हुई।
बैठक में मुख्य रूप से हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखंड से विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी और महिला पुरुष उपस्थित हुए और एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि होली मिलन तो एक बहाना है दिल से दिल को मिलना है।आज पूरे झारखंड में विश्वकर्मा समाज के लोग संगठित हुए हैं और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है।समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए शिक्षित होना सबसे जरुरी है।अच्छी शिक्षा से और उच्च शिक्षा से समाज आगे बढ़ेगा इसलिए इसे सबसे आवश्यक मानकर अपने बच्चों को शिक्षित बनाने में सभी लोग गंभीरता पूर्वक आगे बढ़ें।लोकसभा चुनाव विश्वकर्मा समाज किस दल को समर्थन करेगा इसका निर्णय विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गौतम सागर राणा पूरे झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में समाज मजबूत हुआ है। समाज संगठित होने से हमें मजबूती मिलेगी और अब समाज को राजनितिक रूप से जागरूक होने की आवश्यकता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के लोकनाथ राणा ने कहा कि वर्षों से समाज की सेवा करता आ रहा हूं। शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
होली मिलन समारोह में पूर्व कोषाध्यक्ष उमेश राणा,ईचाक प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल राणा, चुरचू प्रखण्ड से महादेव विश्वकर्मा, रंजीत राणा सहित अन्य शामिल हुए।धन्यवाद ज्ञापन दिनेश राणा ने किया।





