पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। कोलफिल्ड नंदवाना समाज ने रविवार को अपनी कुलदेवी वीरातरा श्री वांकल माता की पूजा और महाआरती की।कार्यक्रम का आयोजन कतरास रोड स्थित डेलेविला में किया गया। इस अवसर पर रानीगंज (पश्चिम बंगाल) के दिलीप भाई ओझा एवं मालती बेन ओझा ने शास्त्री योगेश जोशी के नेतृत्व में माता की पूजा और महाआरती की।
नंदवाना समाज के अग्रणी दीपेश चंचनी ने बताया कि हर वर्ष गुजराती नववर्ष के प्रथम रविवार को भारत सहित विदेश में बसे नंदवाना समाज के लोग कुलदेवी वीरातरा श्री वांकल माता की पूजा करते हैं। इसके बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। बताया कि देवी के प्रति असीम श्रद्धा जैसलमेर राजघराने की भी रही थी। 1752 में महारावल अमरसिंह ने देवी के मंदिर में वीरघंटा चढ़ाई थी, जो आज भी मंदिर में विद्यमान है।
मौके पर हजारीबाग से विशेष रुप से पधारे जयेश वोरा, रांची से संजय नाकाणी, अनिल बोल, देवेश बोल, दीपेश याज्ञनिक, मिनाज चंचनी, मनिष चंचनी, मनोज वोरा, जनक बेन वोरा, कानन वोरा, हेमा याज्ञनिक, यश्वी वोरा, प्रातिची मेवार, देवल मेवार, यतिन बोल सहित बड़ी संख्या में धनबाद, झरिया, कतरास इत्यादि से नंदवाना समाज के लोग मौजूद थे।





