प्रतिनिधि,पाकुड़। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार जिले के शत-प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल की महिला व एससी-एसटी पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन से जोड़ने के लिए जिले के सभी 128 पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन मध्याह्न 12 से अपराह्न 4 बजे तक 20 से 22 फरवरी तक किया गया। इसी के तहत सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में आयोजित शिविर में गुरुवार को पाकुड़ BDO समीर अल्फ्रेड अचानक पहुंचे और वृद्धा पेंशन योजना का जायजा लिया। मौके पर शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड उपस्थित थे।