प्रतिनिधि,जमशेदपुर। शुक्रवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में किया गया।





इस अवसर पर मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य पुत्र शनि देव के पूजन से हुआ। आमवस्या के शुभ अवसर पर शुक्रवार 19 मई को प्रातःकाल 7 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ हुआ, जो संध्या 6 बजे तक चला। संध्या 5 से 6 बजे तक विशेष नागरिकों के द्वारा हवन पूजन का कार्य किया गया। दोपहर 11 बजे से प्रसाद का वितरण आरंभ हुआ, जो संध्या 5 बजे तक चला,जिसमें लगभग चार हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित ज्ञानी शर्मा और अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पण्डितों द्वारा कराया गया।





इस कार्यक्रम में दिन भर हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर शनि बाबा का आशीष ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। सभी भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा गया। संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ जो रात 11 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय भजन गायक प्रेम अग्रवाल एण्ड टीम ने शनि जंयती आई शनि जंयती आई...., शनि की कृपा जिस पर हो जायें...., मैं हूं तेरा नौकर हाजरी रोज बजाता हूं..., बजरंग बली ने झूम कर डंका बजा दिया आदि भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया।





इस मौके पर अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, कुणाल षाड़गी, समाजसेवी सुदिप्तो डे राणा, राजेश मेंगोतिया (लडडू), मनोज पुरिया, अरविंद मिश्रा (बब्बू), विमल अग्रवाल, विष्णु सोनकर, दीपक हल्दिया आदि शामिल हुए। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने न्याय के देवता का तेल से अभिषेक किया और उनका आर्शिवाद प्राप्त किया। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत दामोदर बाबा, ज्ञानी शर्मा, अशोक शर्मा, सोनी शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।