प्रतिनिधि,बड़कागांव। अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति बड़कागांव के तत्वाधान में माता शबरी जयंती मनाने को लेकर विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति के प्रखंड सचिव महावीर भुइयां एवं संचालन भुइया कल्याण समिति युवा प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर भुइया के द्वारा किया गया। लोगों ने बताया कि शबरी जयंती को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर गांव-गांव में समाज की बैठक की जा रही है ताकि गाजे-बाजे के साथ 26 फरवरी को जयंती कार्यक्रम में लोग शामिल होंगे।





बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव महावीर भुइयां, प्रखंड युवा अध्यक्ष नन्दकिशोर भुइयां, मुकेश भुइयां ,उगन भुइयां गांव का मालिक बिजय भुइयां, अनील भुइयां, धाना भुइयां, कुशल कुमार, रीतलाल भुइयां, भागी भुइयां, बिजय भुइयां अन्य शामिल हैं।