प्रतिनिधि,चतरा। आगामी 24 फरवरी को अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति प्रतापपुर के तत्वाधान में आयोजित शबरी पूजा की तैयारीयों को लेकर भुइयां कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष उमेश भारती ने प्रतापपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पूजा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील किया।





आपको बताते चलें कि प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत सचिवालय के पास माता शबरी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां शामिल होंगे।





जनसंपर्क अभियान के दौरान पूजा समिति अध्यक्ष रामदयाल भारती,मुखिया आशीष कुमार भुइयां, योगेंद्र भारती, नरेश भारती, उपेन्द्र भारती, बिगन भारती, यदुनंद भारती, सकेंद्र भारती, मुरारी भुइयां, राजेश भुइयां, दिनेश भुइयां, शंकर भारती, मुकेश भुइयां, सुरेंद्र भारती समेत कई गणमान्य मौजूद थे।