प्रतिनिधि,पाकुड़। भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के कई बूथों पर एवं बूथ क्रमांक 411 में लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी कार्यक्रम को लेकर सभी लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाया गया। संपर्क अभियान में अतिथि के तौर पर राजमहल विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सभी लाभार्थियों के बीच वितरण करते हुए मोदी का प्रणाम एवं सभी लाभार्थियों के आवास पर स्टीकर लगाने का काम किया गया। मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल को सभी लाभुकों के बीच जाकर समझाने का काम किया गया।सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सब का प्रयास की प्रेरणा से लगातार 10 वर्षों से निरंतर ऐसी योजनाओं लागू की गई,जिसमें गरीबों की मुश्किलें कम हो और उनका जीवन आसान बने।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करीब 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का का मकान मिला और पक्का का मकान पाकर गरीब अति प्रसन्न एवं उत्साहित हैं। आने वाले 2024 में लोकसभा के चुनाव में फिर से मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भारत के देशवासी देखना चाहते हैं।
लाभार्थी अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के नेता विक्रम कुमार मिश्रा, नगर मंत्री प्राची चौधरी, ओबीसी मोर्चा के नगर मंत्री बूथ अध्यक्ष निधि गुप्ता, क्रांति शर्मा, विक्रम रजक, सोनू शाह एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





