प्रतिनिधि,पाकुड़।झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में 8 मार्च 2024 शुक्रवार को पाकुड़ सदर के शहरकोल पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएलवी कमला राय गांगुली ने महिलाओं को उनके अधिकार को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।महिलाओं को मान-सम्मान और उनका अधिकार देने,महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए, उनके देश और दुनिया की तरक्की में योगदान करने के लिए और उनकी सराहना करने के लिए ही महिला दिवस मना कर समाज में भेदभाव को समाप्त कर एक समान दर्जा को लेकर जागरूक की गई।साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की कलस्टर कॉर्डिनेटर पोलिना मुर्मू ने महिला को लेकर कई सकारात्मक विचार व्यक्त किए।पहले से आज महिलाओं के बेहतर स्थिति को लेकर कई जानकारी दी।बारी-बारी से जेएसएलपीएस की महिलाओं ने समाज में होने वाली कठिनाई और सुधार के बारे में कही। वहीं मोकमाउल शेख एवम नीरज कुमार राउत ने संयुक्त रूप से महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मौके पर सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किया गया।इस कार्यक्रम में पीएलवी कमला राय गांगुली , मो कमाउल शेख,नीरज कुमार राउत , जेएसएलपीएस के रिंकी ठाकुर, इंदु प्रवीण, जानवी देवी, सुहागनी बास्की, समिता किस्कू हाजरा बीबी, समेत जेएसएलपीएस की सखी मंडल के कई महिलाएं उपास्थित रही।





