प्रतिनिधि,पाकुड़। जिले में विगत कई वर्षों से जिलेवासी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा था, लेकिन जिले के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के अथक प्रयास से डॉक्टरों की कमी में राहत मिली और कई डॉक्टर जिले में आज कार्यरत है। वहीं पाकुड़ शहरी स्वास्थ्य केंद्र में भी एक डॉक्टर आदित्य रंजन प्रतिनियुक्त है तथा मरीजों को रोजाना सेवा करने में जुटे हैं।





सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने बताया कि आमजनों के बेहतर सेवा के लिए वो शुरू से लगातार प्रयासरत है, जिस कारण वो खुद प्रत्येक दिन सोनाजोड़ी अस्पताल में अल्ट्रा साउंड करते है। उन्होंने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही नॉर्मल प्रसव क्रिया चालू किया जायेगा, जिससे आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसको लेकर लगभग सारी तैयारियां हो गई है।





ज्ञात हो शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कुल 12 कर्मी है, जिसमे डॉक्टर एक, जीएनएम दो, एएनएम छह, सफाई कर्मी तीन है। वैसे भी शहरी स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधा उपलब्ध है, जिसमे 24 बेड भी है, सोलर के द्वारा हमेशा बिजली उपलब्ध है। लोगों या मरीजों को आने में भी सुविधा होगी और नजदीक होने से सभी को आसानी होगी। वहीं इस मामले पर आम लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी।