प्रतिनिधि,सिंदरी। झारखंड के महान आन्दोलनकारी सह झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और स्वर्गीय जगरनाथ महतो की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।