वरीय संवाददाता,रांची।संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड समाज को एक नए विकल्प के रूप में संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी देने का काम करेगी।राज्य निर्माण के देखे गए सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य करेगी।साथ ही साथ झारखंड के युवाओं, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, मजदूर, किसान व दलित आदिवासी मूलवासी समाज को साथ लेकर एक नए झारखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करेगी।





नायक ने कहा कि विगत 23 वर्षों में झारखंड में सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने झारखंड समाज की उपेक्षा की है। राज्य निर्माण से पूर्व जहां थे आज वहीं पर हैं । चाहे बीजेपी की सरकार हो, चाहे इंडिया गठबंधन की सरकार हो।सभी ने राज्य के निवासियों को छलने का काम किया है। सभी ने धोखा देने का काम किया है।