प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। शिव मंदिर राय बस्ती में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ के समापन कार्यक्रम के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया,जिसमें धनबाद, रांची एवं रामगढ़ से आए हुए कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर लोगों को रात भर झूमाए रखा।
इस जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवी नागेश्वर महतो ने फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे राय पंचायत की मुखिया शीला देवी, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो,एतवारा महतो, विष्णु साहु, जगदीश सोनी, दुर्गा प्रसाद महतो, गणेश कुमार महतो, शंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, शत्रुघ्न कुमार नायक, बेगी महतो, पारस महतो, राजू गुप्ता, अशोक महतो,सुनिल साहु, संतोष प्रजापति, लोकन महतो, राजीव साहनी, कृष्णा साहनी, धीरेन्द्र साव, राजेश, इंटेश मद्रासी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





