प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर में शिवरात्री के मौके पर शनिवार को 24 घण्टे के कीर्तन का आयोजन किया गया।यह आयोजन सार्वजनिक कीर्तन मंडली गिद्धौर के अध्यक्ष देवकी महतो के नेतृत्व में आयोजन किया गया।





इस दौरान कीर्तन का शुभारम्भ मुनि बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोउचारन के साथ किया।साथ ही बताया गया कि गांव में सुख शांति को लेकर 24 घन्टे का कीर्तन का आयोजन किया गया।इस दौरान कीर्तन मंडली के लोग ने हरे राम, हरे राम ,राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण,हरे कृष्ण,कृष्ण,कृष्ण हरे हरे,सहित कई नागपुरी तर्ज पर कीर्तन गा रहे थे।कीर्तन मंडली में हरमुनिया बादक इंद्रजीत दांगी,डोमन महतो,भुनेश्वर महतो,बिरेंद्र दांगी,प्रकाश पांडेय,नागों महतो,देवकी साव सहित कई महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।