प्रतिनिधि,सिमडेगा। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची के निर्देश पर सूचित किया जाता है कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के आलोक में इन्टरमिडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 नियमित एवं बैकलॉग के राज्य मेघा सूची के आधार पर निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु सिमडेगा जिला के लिए अनुशंसित अभ्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच 1 जून एवं 2 जून को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जिला स्थापना शाखा सिमडेगा में किया जाएगा।
सभी अभ्यार्थियों प्रमाणपत्रों की मूल प्रति जांच कमिटि के समक्ष करेंगे प्रस्तुत
सभी अभ्यार्थियों प्रमाणपत्रों की मूल प्रति जांच कमिटि के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। सिमडेगा जिले में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु नियमित अभ्यार्थियों की संख्या-20 है।अनुशंसित अभ्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, दस्तावेजो की जांच निम्न विवरणी के अनुरूप की जाएगी
अपने साथ ये दस्तावेज लेकर आये अभ्यर्थी
सभी अनुशंसित अभ्यार्थियों सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अंकपत्र,मूल आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र तथा उसकी छाया प्रति की एक स्वअभिप्रमाणित प्रति के साथ-साथ प्रवेश पत्र यथा आधार कार्ड, दो रंगीन फोटो भी आदि के साथ निर्धारित तिथि को ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।





