वरीय संवाददाता,रांची। शनिवार को महावीर चौक श्री महावीर मंडल के कार्यालय से पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात महावीर झंडा दिखाकर प्रचार वाहन अखाड़े के गंतव्य तक भेजा गया।रातू रोड प्यादा टोली,पिस्का मोड़, रवि स्टील, बाजरा, कटहल मोड़ ,रातू रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने और प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया।
वाहन को महावीर झंडा दिखाकर पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर मंडल जय सिंह यादव वर्तमान मंत्री दीपक ओझा, प्रचार मंत्री मुन्ना शर्मा एवं श्री रामनवमी श्रृंगार समिति के संयोजक शंकर सिन्हा, श्री महावीर मंडल के सदस्य रंजीत कुमार गुप्ता, अमित कुमार सम्मिलित हुए। प्रचार वाहन में यह सबसे निवेदन किया गया है कि भारी से भारी संख्या में महाबली हनुमान के झंडे को लहराते हुए निवारणपुर तपोवन मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। डीजे का उपयोग श्री महावीर मंडल के निवेदन करता है कि कृपया न करें। ढोल नगाड़े ताशा के साथ वर्षों की परंपरा को निभाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों में श्रद्धा सुमन करने हेतु प्रस्थान करेंगे।





