वरीय संवाददाता,रांची।श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारियों ने श्री महावीर मंदिर पंडरा के प्रांगण में रामनवमी आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक उस क्षेत्र के रामभक्तों एवं आयोजकों के साथ किया।सम्पूर्ण पंडरा के पारम्परिक गावों का दौरा किया तथा झंडा का वितरण किया।
बैठक में इस वर्ष रामनवमी का सम्पूर्ण कार्यक्रम तथा मुख्य शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो इस विषय पर विचार विमर्श हुआ।बैठक में श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने रामनवमी के त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।सभी रामभक्तों को अपने-अपने घरों में हनुमान ध्वज लगाने का अपील किया गया।साथ ही रामनवमी के दिन शोभायात्रा के समय का भी ध्यान रखने की अपील की गई।
मंत्री दीपक ओझा ने कहा कि इस बार शोभायात्रा में डीजे का प्रयोग नहीं करें,बल्कि उसके जगह पर ज्यादा से ज्यादा झंडा एवं खेल का प्रदर्शन करें।उपाध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि रामनवमी बुधवार को है और रामनवमी के अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा का पंडरा क्षेत्र ही स्टार्टिंग पॉइंट है तथा पुरानी परंपरा के अनुसार श्री महावीर मंडल रांची के मुख्य शोभायात्रा का श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष तथा मंत्री ही करेंगे एवं अलग - अलग क्षेत्रों से निकलने वाली शोभायात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मौडल रांची के अन्य पदाधिकारी गण करेंगे, ताकि समय का पालन करने में ताल मेल बना रहे।
बैठक में श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने अनुभव एवं विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन श्री महावीर मंदिर पंडरा के अध्यक्ष मणिकांत राव ने किया।बैठक के बाद श्री महावीर मंडल रांची के सभी पदाधिकारीयों ने पंडरा क्षेत्र के राम भक्तों के साथ पंडरा के ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा भी किया। दौरे के क्रम में श्री महावीर मंडल रांची ने सबसे पहले पंडरा हनुमान मंदिर नवा टोली ग्राम पंडरा बस्ती के पुजारी पाहन अजय तिर्की एवं उनके परिवार से मिल कर उन्हें पुरानी परम्परा के अनुसार एक हनुमान जी का झंडा देकर समय का पालन हेतु अनुरोध किया फिर सभी लोगों हुक्का कोच्चा पंडरा बस्ती के पुजारी पाहन हरबू उराव पाहन एवं ग्राम वासियों से मिल कर उन्हें भी परम्परा के अनुसार एक हनुमान झंडा देकर समय का पालन करने का अनुरोध किये तथा ग्रामीणों को पांच तलवार भी भेंट किये।
पंडरा के मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में भी पुजारी बाबा से मिल कर विचार विमर्श किया गया एवं उन्हें भी परम्परा के अनुसार एक हनुमान जी का झंडा भेंट कर आशीर्वाद लिया गया।श्री महावीर मंदिर पंडरा को भी आठ झंडा दिया गया तथा समय का पालन का अनुरोध किया गया।
बैठक एवं क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम का नेतृत्व श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार, मंत्री दीपक ओझा, उपाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सह मंत्री गोपाल सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह, मणिकांत राव, लक्ष्मण साहू, ललन साहू, श्याम चौधरी, कामेश्वर प्रसाद, रिंकू सिंह एवं रितेश तथा अनु स्वर्णकार ने किया।





