विशेष संवाददाता,रांची। श्री श्याम मंडल रांची का 60 सदस्यों का दल शनिवार को ट्रेन मार्ग द्वारा खाटू धाम निशान यात्रा के लिए अपराह्न 6 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। 11 मार्च सोमवार को रींगस से 17 किलोमीटर की पदयात्रा कर दल बड़ी श्रद्धपूर्वक खाटू धाम में श्री श्याम प्रभु व श्री हनुमान जी महाराज को निशान अर्पित करेगा।
12 व 13 मार्च को सालासर व झुंझुनूं धाम होते हुए दिनांक 14 मार्च को जयपुर से प्रातः हवाई मार्ग से चलकर सुबह 10.30 बजे रांची वापस पहुंचेगा।
खाटू धाम निशान पद यात्रा में चन्द्र प्रकाश बागला,धीरज बंका,जीतेश अग्रवाल,नितेश लाखोटिया,विवेक ढांढनीयां, अमित जालान,अंकित मोदी,कौशल अग्रवाल,नितेश केजरीवाल,शशि बागला,मीना देवी गोयल,रत्न मोर शामिल हैं। उक्त जानकारी सुमित पोद्दार मीडिया प्रभारी ने दी।





