रांची।हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर अब समाज के युवक-युवती का घर बसाने का शुभ कार्य प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में कांके रोड निवासी स्वर्गीय रमेश चंद्र बूबना की सुपुत्री चांदनी व बरियातु रोड निवासी सतीश अग्रवाल के सुपुत्र पीयूष कुमार का विवाह अलग-अलग युवक व युवती से पहले हुआ था,लेकिन दोनों के विवाह के बाद एक के पति तथा दूसरे की पत्नी का निधन होने के कारण दोनों दुजवर हो गए।पीयूष व आयु चांदनी दोनो बी. टेक इलेक्ट्रिकल व सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।पीयूष की उम्र 32 एवं चांदनी की उम्र 29 वर्ष हैं।
श्री श्याम मित्र मंडल ने दोनों को मिलवाया तथा झारखंड के प्रसिद्ध आचार्य अनूप दाधीच ने आगे बढ़कर पीयूष चांदनी का विवाह निश्चित करवाया और हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में दोनों का वैदिक रीति से विवाह संस्कार सनातन धर्म के अनुसार पंडित अनूप दाधीच ने विधिवत संपन्न करवाया। दोनों पक्ष के लगभग 50 से ज्यादा लोगों ने विवाह में उपस्थित होकर नव वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपमंत्री अनिल नारनोली,मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, भास्कर समूह के महाप्रबंधक कमल गोयनका सहित काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने बताया कि 8 दिसंबर को भी इसी प्रकार का एक दुजवर विवाह श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में संपन्न होगा।





