वरीय संवाददाता,रांची। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में बुधवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती करके बाल भोग अर्पित करके श्रृंगार किया गया। 8:30 बजे पंचदीप की आरती व 12:15 बजे भोग व शंख आरती करके मंदिर के पट बंद कर दिए गए।प्रातः से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने आकर श्री श्याम दरबार में मत्था टेका।





श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर बुधवार को दोपहर बाद खाटू नरेश सहित मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार किया गया। लाल गुलाब पीला गेंदा, मुरुगन गुलबहार, तुलसीदल की मोटी मोटी पुष्पमाला से खाटू नरेश को सजाया गया। गुलाब के विशेष रूह से उनको मसाज किया गया । मंडल के मंत्री श्यामसुंदर शर्मा मंदिर के पहले आचार्य रत्नाकर शर्मा के साथ मंदिर के आचार्य ने खाटू नरेश को सजाया। गोधूलि बेला के पूर्व मंदिर के पट खुलते ही भक्तजन दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। मंदिर परिसर जय जयकारों से गूंज रहा था। एकादशी उत्सव का मुख्य समारोह रात्रि 9:30 बजे प्रारंभ हुआ।





मंडल के सहयोगी परिवार शंकर लाल सोमानी, गीता देवी सोमानी, अरविंद सोमानी, संगीता सोमानी, राजेश सोमानी, कंचन सोमानी ने परिवार के साथ बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर के पेड़ा, रबड़ी, दूध ,नारियल,काजू,किसमिस, अखरोट ,बदाम ,अंजीर ,फल ,मघई पान का भोग अर्पित किया। गुलाब केसर का सुगंधित इत्र चढ़ाकर दरबार में मत्था टेका।





मंडल के अध्यक्ष सुरेश सराओगी के नेतृत्व में भजन संकीर्तन प्रारंभ हुआ।श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, पवन शर्मा, मदन सोनी, साकेत ढानढनिया, अनुज मोदी, मनोहर केडिया, किशन शर्मा, निखिल नारनौली, राजन जोशी, रवि जोशी, विभोर डागा, तनय कठपाल, दिनेश अग्रवाल ने श्री श्याम दरबार में भजनों का गायन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।





मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने पूजन अनुष्ठान संपन्न करवाया । एक श्याम भक्त ने श्रृंगार सेवा रामगढ़ निवासी बिष्णु विंदल ने प्रसाद सेवा अरुण बाजोरिया ने पंचमेंवा और बागा सेवा मोराबादी निवासी आज़ाद सिंह ने पंचमेवा प्रसाद इत्र सेवा संतोष सिद्धार्थ पोद्दार एवं अन्नपूर्णा सरावगी ने रबड़ी प्रसाद की सेवा निवेदित की ।मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नरसरिया, रौनक पोद्दार, अरविंद सोमानी, संजय सराफ, रतन शर्मा ने प्रसाद वितरण किया । देर रात में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।





श्री श्याम भंडारा तीन जून को





श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा संचालित हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार 3 जून को 65वां श्री श्याम भंडारा आयोजित होगा। मैरिनो फूड प्रोडक्ट्स प्रा लि हैदराबाद के संस्थापक व मंडल के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश छावनीका अपने परिवार के साथ भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे।