रांची।श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में बुधवार को 26 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के उप मंत्री अनिल नारनोली ने महाबली बजरंगबली की पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेड़ा,चना,गुड़, केला फल का प्रसाद अर्पित किया। सुगंधित इत्र चढ़ाकर श्री रामचरितमानस पाठ वाचक का पूजन किया।इसके बाद पाठ वाचक मनीष सारस्वत,हरिओम शर्मा ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।पाठकों ने उपस्थित सैकड़ों भक्तों से संगीत में श्री सुंदरकांड का भक्ति भाव से पाठ करवाया।बजरंगबली की जय जयकारों से भक्त भाव विभोर हो रहे थे।
श्री हनुमान जी महाराज के दिव्य पावन अखंड ज्योति में सैकड़ों भक्तों ने आहुति देकर अपने लिए सुख समृद्धि की कामना निवेदित की। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।श्रवण जी ने चना प्रसाद घृत सेवा श्री प्रवीण मंगल गिरिगोला सेवा संतोष पोद्दार ने परिवार संग हनुमान जी के दरबार में निवेदित की इस अवसर पर सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण जी, गौरव अग्रवाल मोनू, अनिल नारनौल, संजय सराफ, रौनक पोद्दार ने प्रसाद वितरण व्यवस्था में सहयोग किया।
श्री श्याम भंडारा का आयोजन तीन दिसंबर को
श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार (3 दिसंबर) को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में संध्या 5 बजे से 39वां श्री श्याम भंडारा होगा। स्व.मोहनलाल तोदी, स्व.नर्मदा देवी तोदी के सुपुत्र राजकुमार चौधरी, पुत्रवधू सुषमा तोदी परिवार संग श्रीश्याम भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे। यह जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।





