पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। श्री श्री रवि शंकर का जन्म दिवस सोमवार को रांची के राज योग केंद्र में धूमधाम के साथ मनाया गया।जेल रोड स्थित राजयोग केंद्र में शाम साढ़े चार बजे से गुरुदेव के स्वास्थ्य कल्याण हेतु आयुष होम बंगलुरु आश्रम से आये हुए पंडितों ने किया।





इसके पश्चात सभी गुरुओं और गुरु तत्व की आराधना के लिए गुरु पूजा एवं गुरु भजन का कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से हुआ,जिसे साध्वी आत्मस्वरूपा एवं वरीय प्रशिक्षक प्रवीण ने किया।





छह बजे से नाना प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन महिलाओं एवं बच्चों द्वारा किया गया। साढ़े छह बजे से महासत्संग शुरू हुआ, जिसमें ऋषि,मानस,सौरभ,राजा,शम्पा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सुमधुर भजनों की संध्या करीब आठ बजे तक चली। भक्तगण सपरिवार भजनों में झूमते नज़र आये। भक्तों के लिए इसके पश्चात महाभोग वितरित की गयी।





मुख्य भजनों में गुरु कृपा करो,गुरु ॐ जय जय सद्गुरु ॐ, अजो अनंताय नित्याय शुद्धाय इत्यादि प्रमुख रहे। झारखण्ड अपैक्स बॉडी के सदस्यों एवं वरीय प्रशिक्षकों के अलावा भूतपूर्व सांसद महेश पोद्दार एवं डिस्ट्रिक्ट जज राकेश रंजन के अलावा अनेक गण्यमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।