वरीय संवाददाता,रांची।श्री सनातन महापंचायत (कला प्रकोष्ठ),झारखंड और डीएवी गांधीनगर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ, सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित ओझा,श्री सनातन महापंचायत के प्रदेश कला संयोजक आशुतोष द्विवेदी, डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, समाजसेवी अभिषेक मुकिम, सुशील मुकिम, आशा देवी,उप प्रचार्य निराकार आचार्य, जूनियर विंग स्कूल की इंचार्ज डॉ जया जयसवाल , गोंदा मंडल बीजेपी के अध्यक्ष विकाश रवि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर प्रभु श्री राम , लक्ष्मण, सीता और हनुमान के प्रारूपों की आरती किया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अदभुत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने राम आयेंगे तो अंगना सजाएंगे गीत गाकर अद्भुत समा बांधा।
बच्चों ने प्रभु श्री राम के कई भजन और नृत्य पेश किए।मौके पर श्री सनातन महापचायत की ओर से बच्चों एवं शिक्षकों को उपहार एवं अंगवरस्त्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह में केके प्रसाद,लक्ष्मी सिन्हा,ए मनी शर्मा,निशा शर्मा, श्रुति देशमुख,प्रेरणा चंद्रा,नमिता सिंह,धर्मेंद्र कश्यप,शिखा शर्मा, तनुजा सिन्हा, अर्पणा शर्मा, जयमंती विश्वकर्मा, आयुश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।





