रांची। श्री साईं कृपा मित्र मंडल(ट्रस्ट) साउथ रेलवे कॉलोनी, चुटिया रांची द्वारा निशुल्क शारीरिक जांच शिविर का आयोजन रेलवे कॉलोनी मां काली मंदिर के बगल में किया गया । शिविर में उपस्थित लोकसभा सांसद प्रतिनिधि रवि सिंह एवं साईं संस्था के संरक्षक राणा रंजन एवं विजय वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया,जिसमें 100 से अधिक लोगों ने अपना शारीरिक जांच कराया ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार एवं सचिव बापी सहिस ने कहा कि साईं संस्था विगत 10 वर्षों से नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कार्य करते आ रही है और यह शारीरिक जांच कैंप रांची महानगर के प्रत्येक वार्ड में निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। मौके पर उपाध्यक्ष अजीत सिंह,कोषाध्यक्ष मनीष पांडे, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार साह, दुर्गा चरण सिंह, अजय ,मनीष ,सिंटू जी, चंद्रकांत मिश्रा, एवं सोनू रजक, भूपेंद्र यादव, सुरेश गाड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





