रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) (दिल्ली) शाखा रांची के सदस्यों ने बुधवार (30 नवम्बर) को नामकुम प्रखंड के कोलाड ग्राम में 135 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच संस्था द्वारा 135 ग्रामीणों को कंबल, मफलर एवं ऊनी मोजा का वितरण कोलाड गांव में किया गया।
कार्यक्रम समापन होने पर कोलाड गांव के ग्रामीणों ने संस्था के सदस्यों का बहुत- बहुत आभार प्रकट किया और कहा की सुदूरवर्ती गांवों में इस तरह की सेवा के कार्य बहुत ही कम संस्था के लोग करते हैं।उन्होंने संस्था के अध्यक्ष से सभी ग्रामीणों ने आग्रह किया कि आने वाले समय में भी इसी तरह के कार्यक्रम होते रहें।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, रविंद्र पांडे धीरज गुप्ता,आलोक सिंह, धर्मजीत सिंह,मुन्ना कुमार सहित उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





